अमेरिका का है ईरान के बड़े नेताओं की हत्या से तख्तापलट का टारगेट, बना लिया है ये प्लान

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका अब ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है। इस बात के संकेत अब मिलने लगे हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिका अब इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

 अमेरिका का है ईरान के बड़े नेताओं की हत्या से तख्तापलट का टारगेट, बना लिया है ये प्लान

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका अब ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है। इस बात के संकेत अब मिलने लगे हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिका अब इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। एक रिपोर्ट  के अनुसार,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर विस्तृत ब्रिफिंग दी गई है। व्हाइट हाउस और पेंटागन द्वारा तैयार की गई  ब्रिफिंग में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल सुविधाओं पर हमले समेत शासन पर दबाव बढ़ाने के कई विकल्प प्रस्तुत किए गए हैं। अमेरिका की ओर से एक बड़े पैमाने का प्लान बताया गया है। इसके तहत ईरान के दर्जनों राजनीतिक और सैन्य नेताओं को निशाना बनाकर उनको मारने की मुहिम शामिल है। खबरों के अनुसार, अमेरिका ने अब  ईरान की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने यानी मौजूदा खामेनेई शासन का तख्तापलट का प्लान तैयार किया है।

ये बड़े चेहरे हो सकते हैं निशाने पर 
अमेरिका द्वारा  किल लिस्ट जैसी रणनीति  के तहत  इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रमुख कमांडरों और शासन के उच्च पदाधिकारियों को टारगेट किए जाने की संभावना है। इसके तहत अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो यहां  सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान, विदेश मंत्री अब्बास अराघची जैसे बड़े चेहरे निशाने पर हो सकते हैं।

परमाणु ठिकाने और मिसाइल सेंटर भी टारगेट पर होंगे

वहीं ईरान के परमाणु ठिकाने और मिसाइल सेंटर भी अमेरिका के टारगेट पर होंगे। अमेरिका की ओर हवाई हमले किए जा सकते हैं। ईरान की परमाणु साइटें और मिसाइल ठिकाने अमेरिकी सेना के हिट लिस्ट में हैं।  अमेरिका की ओर मध्य पूर्व में विमान वाहक पोतों, युद्धपोतों और हवाई शक्ति का सबसे बड़ा जमावड़ा किया जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी परमाणु वार्ता के बीच ये  ब्रिफिंग आई है। 

PC: ddnews