Alwar: गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर ड्यटी पर पहुंचा सेना का अग्निवीर, पुलिस ने इस प्रकार पकड़ा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर जिले एक बार फिर से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। यहां कठूमर में 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का खुलासा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गैंगरेप का मुख्य आरोपी एक अग्निवीर सैनिक है।

Alwar: गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर ड्यटी पर पहुंचा सेना का अग्निवीर, पुलिस ने इस प्रकार पकड़ा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर जिले एक बार फिर से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। यहां कठूमर में 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का खुलासा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गैंगरेप का मुख्य आरोपी एक अग्निवीर सैनिक है। खबरों के अनुसार, शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद भावेश नाम का आरोपी ड्यूटी पर पहुंच गया। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सेना से संपर्क कर आरोपी भावेश को उत्तराखंड से पकड़ लिया है। 

 खबरों के अनुसार, अलवर के कठूमर 22 जुलाई को 12वीं की छात्रा ने मामला दर्ज करवा था। इसमें पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसकी दोस्त के रिश्तेदार ने फोन कर उसे घर बुलाया। यहां से वह बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया।

वहां पहले से ही मौजूद उसके दोस्तों ने पीडि़ता के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। सभी ने छात्रा को गैंगरेप का शिकार बनाया। इसे बाद आरोपी पीडि़ता के परिवार के लोगों पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाने लगे।  इसक बाद पीडि़ता ने सीएम भजनलाल शर्मा पत्र लिखकर सहायता की गुहार लगाई। खबरों के अनुसार, मुख्य आरोपी भावेश हाल ही में आग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीर बना था। इस इस घटना के बाद ड्यूटी पर चला गया था। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें