Alwar: 7 लोगों ने बारी-बारी से 11 दिनों तक महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार, मुंह में कपड़ा ठूंस...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर से अब दुष्कर्म का एक ऐसा मामला प्रकाश में है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर अब एक महिला से बोलेरो गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। 

खबरों के अनुसार, यहां पर महिला को 11 दिन तक बंधक बनाकर 7 लोगों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। विरोध पर आरोपियों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस उसे बेहोशी की हालत में सडक़ पर फेंक दिया। पीडि़त महिला के पति की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। इस पर कार्रवाई नहीं होने पर पीडि़त परिवार की ओर से डीएसपी ऑफिस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई गई। 

खबरों के अनुसार, करीब 3 महीने पुरानी इस घटना को लेकर न्यायालय के आदेश पर 2 जून को बगड़ तिराया थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पीडि़ता महिला ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 की रात करीब 9 बजे शौच के लिए घर से बाहर आने पर उसका बोलेरो गाड़ी में सवार करीब सात लोगों ने किडनैप कर लिया। वह उसे पनियाला रोड के पास ले ले गए। इसके बाद सातों लोगों ने बोलेरो में ही बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। चिल्लाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी 
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उसे 11 दिन तक बंधक बनाकर कर लगातार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की महिला को धमकी भी दी। इसके बाद पीडि़ता को बेहोशी की हालत में सडक़ किनारे छोडक़र सभी आरोपी फरार हो गए। 
PC:  helpingsurvivors
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें