सात दिनों मेें केवल इतने करोड़ रुपए ही कमा सकी है Alia Bhatt की फिल्म जिगरा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को नहीं मिला है। ये फिल्म अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में केवल 22 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई ही कर सकी है।

सात दिनों मेें केवल इतने करोड़ रुपए ही कमा सकी है Alia Bhatt की फिल्म जिगरा

By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को नहीं मिला है। ये फिल्म अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में केवल 22 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई ही कर सकी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने वेदांग रैना के साथ अपना अभिनय दिखाया है। 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। 

खबरों के अनुसार, इस फिल्म जिगरा ने पहले दिन 4.55 करोड़, दूसरे दिन 6.55 करोड़, तीसरे दिन 5.5 करोड़, चौथे दिन 1.65 करोड़, पांचवे दिन 1.6 करोड़, छठे दिन 1.35 करोड़ और सातवें दिन 1.21 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया थ।

इस तरह ये अपने पहले सप्ताह में सात दिनों में केवल 22 करोड़ रूपए से अधिक का कलेक्शन ही करने में सफल रही है। इस फिल्म का करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्रा ने मिलकर निर्माण किया है।

PC: abplive 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें