इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने केा मिल रहा है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में करीब 62 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। स्क्वाड्रन लीडर देवय्या और भारतीय वायु सेना के अन्य सदस्यों की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म स्काईफोर्स गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को रिलीज हुई है। 1965 भारत-पाक युद्ध दौरान ये लड़ाई लड़ी थी।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर, सारा अली खान और वीर पहाडिय़ा का शानदार अभिनय देखने को मिला है। इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाडिय़ा ने इंडियन एयरफोर्स के पायलट्स के किरदार निभाए हैं।
फिल्म स्काईफोर्स ने पहले दिन भारतीय बाजार में 12.25 करोड़, दूसरे दिन 22 करोड़ और तीसरे दिन 27.50 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म से वीर पहाडिय़ा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अक्षय कुमार की ये फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
PC: youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें