Akshay Kumar: फ्लॉप होती फिल्मों के कारण अक्षय ने घटाई अपनी फीस, OMG-2 के लिए चार्ज की बस इतनी सी रकम

वैसे खबरे तो यह भी है की अक्षय कुमार ने फिल्मों के लिए ली जाने वाली अपनी फीस में भी कटोती कर दी

Akshay Kumar: फ्लॉप होती फिल्मों के कारण अक्षय ने घटाई अपनी फीस, OMG-2 के लिए चार्ज की बस इतनी सी रकम

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्म ओह माय गॉड-2, 11 अगस्त को सिनामाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार को भी इस फिल्म से बड़ी उम्मीद है और उसका कारण यह है की उनकी फिल्में कुछ समय से फ्लॉप होती जा रही है। ऐसे में वो भी चाहते है की उनकी ये फिल्म हिट हो जाए।

वैसे खबरे तो यह भी है की अक्षय कुमार ने फिल्मों के लिए ली जाने वाली अपनी फीस में भी कटोती कर दी है। जानकारी के लिए बता दें की पिछले काफी समय से एक्टर के हाथ एक भी हिट फिल्म नहीं लगी है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म ओह माय गॉड 2 के लिए अपनी फीस में बड़े पैमाने पर कटौती की है। कई फिल्मस के लिए 50 से 100 करोड़ तक फीस लेने वाले अक्षय ने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं, खबर हैं कि फिल्म के लीड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने 5 करोड़ रुपए की फीस ली है।

PC- ZEE news, india.com