Ajmer News: वफादार डोगी को तार से बांध कर दो किलोमीटर तक घसीटा,हुई मौत 

बाद में इस बे जुमान इस जानवर ने दम तोड़ दिया।

Ajmer News: वफादार डोगी को तार से बांध कर दो किलोमीटर तक घसीटा,हुई मौत 

जयपुर। समाचार जगत पोर्टल। जानवरों में सबसे वफादार माने जाने वाले एक स्ट्रीट डॉग को बड़ी यातना का शिकार होना पड़ा।
यह घटना अजमेर की है, वाकिये के अनुसार  वहां रहने वाले तीन लोफर युवकों ने अपनी कॉलोनी में रह रहे एक स्ट्रीट डॉग को बहुत ही शर्मनाक और क्रूर तरीके से मार डाला।
 कहते हैं कि अजमेर की इस कॉलोनी में हाल ही एक कुतिया ने  चार बच्चों को जन्म दिया था। अपने नवजात बच्चों की सुरक्षा में वह मादा डॉगी वहां से गुजरने वाले हर अनजान वाहन चालकों का पीछा करती थी इस पर कॉलोनी के युवकों ने इस कुतिया को सबक सिखाने की ठानी। पहले उन्होंने इस डोगी के एक मिट्टी के बर्तन में दूध पिलाया। बाद में डोगी के वश में आने के बाद लोहे के तार से उसके पिछली टांगों को बांध दिया। 
टांगे बांधने के तुरंत बाद इस तार के दूसरे छोर अपनी एक्टिवा से बांध दिया, ओर उसे निर्ममता से घसीटना शुरू कर दिया। डोगी ने लड़कों के चंगुल से छुडाने के लिए जोर जोर से रोना शुरू कर दिया। इसकी दशा को देख कर अनेक लोगों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। इसपर वे उनसे झगड़ा करने लगे। बाद में स्कूटी को स्टार्ट करके डोगी को रोड पर घसीटना शुरू कर दिया । तभी दो तीन कार चालको ने उनका पीछा किया। इस बीच किसी ने स्कूटी चालकों का विडियो बना कर उसे वायरल कर दिया। एक महिला ऑफिसर ने इस विडियो को देख कर ई मेल करके पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी इसके आधार पर अजमेर के गेगल थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। वहां ए डी एम की पत्नी सुरभि त्रिपाठी ने बताया कि बदमाश युवकों के वाहन का नंबर आरजे01,९६६३ है। इन पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्य वही की जा रही है। सूत्र यह भी कहती है की युवकों ने इस कुत्ते को लोहे के तार से बंधा था। बाद में इस बे जुमान इस जानवर ने दम तोड़ दिया।
गेगेल थाने की इंचार्ज नंदू सिंह ने बताया की इस डोगी के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है। आरोपी  युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जांच चल रही है।