Ahmedabad plane crash: 265 लोगों की हुई मौत, मरने वालों में हॉस्टल में रहने वाले लोग भी शामिल, मिला प्लेन का ब्लैक बॉक्स

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान एआई-171 गुरुवार को टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश होने से बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है।

Ahmedabad plane crash: 265 लोगों की हुई मौत, मरने वालों में हॉस्टल में रहने वाले लोग भी शामिल, मिला प्लेन का ब्लैक बॉक्स

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान एआई-171 गुरुवार को टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश होने से बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। इस विमान हादसे के कारण कुल 265 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस बात की पुष्टि डिप्टी कमिश्नर ने की है।

विमान में 230 यात्री और 12 कू्र मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 लोगों की मौत हुई है। विमान हादसे में मरने वालों में हॉस्टल में रहने वाले लोग भी शामिल हैं। अहमदाबाद पुलिस विमान हादसे के बाद सिविल अस्पताल में 265 शव लाए जाने की पुष्टि की है। वहीं रेस्क्यू टीम को मौके से प्लेन का एक ब्लैक बॉक्स भी मिला है। इसके बाद अब हादसे को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। 

खबरों के अनुसार, विमान के दोपहर 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद समुद्र तल से 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद तकनीकी गड़बड़ी आने से उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। इसके बाद वे हादसे का शिकार हुआ। 

मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराया था विमान
ये विमान मेघानी नगर में पहले बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकरा गया था। इसके बाद वह अतुल्यम हॉस्टल से टकरा गया।  इसके कारण यह आग के गोले में तब्दील हो गया। विमान में सवार रमेश विश्वास कुमार नाम का व्यक्ति ही जिंदा बचा है। जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रमेश विश्वास ने जानकारी दी कि हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ। 

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें