Ahmedabad plane crash: 241 लोगों की मौत, केवल एक व्यक्ति बचा जिंदा, अब हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

इंटरनेट डेस्क। अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 गुरुवार दोपहर क्रैश हो गई। इस विमान हादसे में 241 लोगों की मौत हुई। विमान में सवार केवल एक व्यक्ति ही जिंदा बचा है। हादसे के वास्तविक कारण का अभी खुलासा नहीं हो सकता है। विमान हादसे को लेकर एक्सपट्र्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

एक्सपट्र्स ने विमान हादसे का कारण चिडिय़ाघात (बर्ड स्ट्राइक) को बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार, विशेषषों का मानना है कि बर्ड स्ट्राइक की वजह से दोनों इंजनों में खराबी आ सकती है। पूर्व पायलट कैप्टन मोहन रंगनाथन ने इस संबंध में बोल दिया कि उड़ान के समय विमान को पूरी ताकत चाहिए होती है। अगर दोनों इंजनों में पक्षी टकराए, तो शक्ति कम हो जाती है और विमान नीचे आ सकता है।

मोहन रंगनाथन ने माना कि अगर पास में बड़ी इमारतें न होती, तो शायद जानमाल का नुकसान कम होता। वहीं फ्लाइंग बड्र्स एविएशन के सीईओ आशीष कुमार ने विमान को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि विमान की अभी 60 प्रतिशत से ज्यादा लाइफ बाकी थी। 

विमान हादसे के बाद मछली बाजार पर उठने लगे हैं सवाल
इस विमान हादसे के बाद अब अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास आसारवा के मछली बाजार की वजह से पक्षियों के खतरे पर सवाल उठने लगे हैं। इस बाजार को मकरबा शिफ्ट करने का फैसला लम्बे समय से लटका पड़ा है। आपको बता दें कि इस विमान में भातर के 169, ब्रिटेश के 53, पुर्तगाल के सात, और  एक कनाई नागरिक था। 

PC: livemint 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें