इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा भारत पर पचास प्रतिशत टैरिफ लागू किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक बड़ा कदम उठा सकते हैं। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं।
दोनों नेताओं के बीच रविवार को द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन के इतर होने की संभावना है। पीएम नरेन्द्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि ये गत साल सालों में भारतीय पीएम की पहली चीन यात्रा है।
अमेरिका द्वारा भारत पर पचास प्रतिशत टैरिफ लगाने से भारत और चीन के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही है। दोनों देशों के बीच अब सीमा विवाद पर तनाव कम हुआ है। भारत और चीन की ओर से देपसांग मैदानी क्षेत्र और डेमचोक क्षेत्र में गश्त के अधिकार को लेकर सहमति जताई है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें