इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान को अब एक डर सताने लगा है। इसी को देखते हुए पाकिस्तान ने बड़ा कदम उठाया है। खबरों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से पाक ने अपने एयरफोर्स को अलर्ट पर रखा है।
पाकिस्तान की ओर से इस हमले के बाद सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। खबरों के अनुसार, हमले के बाद लाहौर, कराची, पेशावर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद जैसे प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। वहीं पाक अधिकृत कश्मीर में भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
खबरों के अनुसार, इस आतंकी हमले पर पीएम नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने अब बोल दिया कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पीएम सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोडक़र स्वदेश लौट चुके हंै। उन्होंने इस हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से बात की है।
PC: hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें