रूस पर किए गए ड्रोन हमले के बाद Ukraine के राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान, कहा-दुश्मन की जमीन पर...

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन की ओर से ऑपरेशन स्पाइडरवेब के तहत रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया। यूक्रेन की ओर से रूस के 4 सैन्य हवाई अड्डों बेलाया, ओलेन्या, ड्यागिलेवो और इवानोवो क्षेत्र को एक साथ निशाना बनाया गया।

रूस की ओर से इस बात की पुष्टि की जा चुकी है। इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज एक शानदार अभियान चलाया गया- दुश्मन की जमीन पर केवल सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।

उन्होंने इसके माध्यम से बताया कि रूस के विशेष रूप से उन उपकरणों को निशाना बनाया गया जिनका इस्तेमाल कर यूक्रेन पर हमला किया गया। इससे रूस को भारी नुकसान हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से उचित और न्यायसंगत बताया है। यूक्रेन के इस कदम के बाद रूस की ओर से भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है। 

PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें