संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई बहस के बाद Hanuman Beniwal उठाया ये मुद्दा, बोल दी इतनी बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई जोरदार बहस के बाद नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल बाद अपने क्षेत्र में चोरी के मामलों को लेकर बड़ी बात कही है।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख  हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आज ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि नागौर जिले के मुंडवा थाना क्षेत्र में स्थित मिरजास ग्राम में एक साथ कई घरों में से चोरी के मामले होने की जानकारी कल संज्ञान में आई।चोरी और लूट जैसे दर्ज मामलो में से अधिकतर मामलों में पुलिस द्वारा एफआर दे देने के कारण चोरी करने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते है इस कारण ऐसे मामलो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

नागौर जिले में पुलिस का कोई भय चोरो में नही रहा है।  मिरजास में हुए चोरी के मामलों को लेकर मैंने राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है और शीघ्रता से विशेष टीम का गठन करके चोरियों का खुलासा करने व आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें