सीजफायर के बाद Israel ने अब ईरान को दे डाली है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो चुका है। हालांकि अभी भी दोनों ही देशों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान को एक चेतावनी दे डाली है।

सीजफायर के बाद  Israel ने अब ईरान को दे डाली है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो चुका है। हालांकि अभी भी दोनों ही देशों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान को एक चेतावनी दे डाली है। इजरायल काट्ज ने बोल दिया कि ईरान को खतरनाक स्तर तक संवर्धित किए गए यूरेनियम को वापस करना होगा।

ये वही यूरेनियम है जिससे परमाणु बम बनाया जाता है। काट्ज ने एक इंटरव्यू में ईरान पर इजरायल द्वारा  किए गए हमलों के बारे में भी बात की है। उन्होंने बोल दिा कि इजरायल ने हाल ही में ईरान पर जो हमले किए हैं, उनका मकसद उसकी परमाणु क्षमता को कमजोर करना था।

उन्होंने बोल दिया कि ईरान के पास ऐसा कोई तरीका नहीं बचा है जिससे वह यूरेनियम को परमाणु बम के लिए ठोस रूप में बदल सके। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच 12 दिनों तक चला सैन्य संघर्ष अब समाप्त हो चुका है। इस संघर्ष में दोनों ही पक्षों की ओर से कई लोगों की जान गई थी।  

PC: abc 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें