तहव्वुर राणा के बाद Mehul Choksi पर कसा शिकंजा, बेल्जियम पुलिस ने किया गिरफ्तार, जल्द ही लाया जाएगा भारत

इंटरनेट डेस्क। 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाने के बाद अब एक और वॉन्टेड शख्स पर शिकंजा कसने लगा है। भगोड़े हीरा कोराबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी की रही है। 

खबरों के अनुसार, 2 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के दो मुख्य आरोपियों में से एक हीरा कोराबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार, चोकसी को शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो  के कहने पर बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी जेल में है। 

खबरों के अनुसार, आतंकवादी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद मेहुल चौकसी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब भारत सरकार की ओर से उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया गया है। वह कथित तौर पर पत्नी के साथ बेल्जियम में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के अनुरोध पर 2 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी चौकसी को गिरफ्तार किया गया है। 

PC: hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें