रतन टाटा के बाद नोएल टाटा संभालेंगे टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन का पद

नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रतन टाटा के निधन के बाद बुधवार को मुंबई में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन चुना गया। नोएल को अब टाटा समूह की दो प्रमुख चैरिटेबल संस्थाओं, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह इन संस्थाओं में बतौर ट्रस्टी शामिल थे, और अब उन्हें चेयरमैन की भूमिका सौंपी गई है।

रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई थी। टाटा ट्रस्ट, टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है, जो टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है। टाटा समूह टाटा ट्रस्ट के अंतर्गत काम करता है और ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य परोपकारी कार्यों और शासन को देखना है।

टाटा समूह में नोएल टाटा की जिम्मेदारियाँ

नोएल टाटा, जो रतन टाटा के सौतेले भाई हैं, को टाटा ट्रस्ट की नई जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले से ही टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में जुड़े हुए थे। इसके अलावा, वह कई वर्षों से टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं। टाटा समूह के साथ उनका चार दशक लंबा इतिहास है। वह ट्रेंट, वोल्टास, और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों के भी चेयरमैन हैं। इसके अलावा, वह टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन के रूप में भी कार्यरत हैं। उनका टाटा समूह के पूरे इकोसिस्टम से गहरा संबंध है।

PC - HINDUSTAN TIMES