इंटरनेट डेस्क। भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के बाद पाक पर एक और बड़ी आफत आ गई है। अब पाकिस्तान को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान अब न केवल अपने तय किए गए आर्थिक विकास के लक्ष्यों से पिछड़ गया है, बल्कि एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कर्जदाताओं के दरवाजे पर हाथ फैला रहा है।
खबरों के अनुसार, आर्थिक परेशानी से जूझ रहे पाकिस्तान ने आईएमएफ से मोटा कर्ज लिया है। वहीं पाकिस्तान की ओर से अब 4.9 अरब डॉलर के वाणिज्यिक कर्ज की भी योजना बनाई जा रही है।
खबरों के अनुसार, पड़ोसी देश पाकिस्तान की जीडीपी ग्रोथ दर 3.6 फीसदी के अनुमान के मुकाबले सिर्फ केवल 2.68 प्रतिशत ही रही है। इसी कारण उसे आर्थिक मोर्चे पर गहराते संकट का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान में अब औद्योगिक क्षेत्र में 1.14 प्रतिशत की गिरावट आई है। लोगों को यहां पर महंगाई से जूझना पड़ रहा है।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें