Donald Trump के बाद उनकी पार्टी के सांसद ने भारत और चीन को दी ये धमकी 

इंटरनेट डेस्क।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब उनकी पार्टी के एक सांसद ने भारत और चीन को खुली धमकी दे डाली है। ट्रंप द्वारा रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भी टैरिफ लगाने की चेतावनी देने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के सांसद लिंडसे ग्राहम ने भारत और चीन को धमकी दी है।

Donald Trump के बाद उनकी पार्टी के सांसद ने भारत और चीन को दी ये धमकी 

इंटरनेट डेस्क।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब उनकी पार्टी के एक सांसद ने भारत और चीन को खुली धमकी दे डाली है। ट्रंप द्वारा रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भी टैरिफ लगाने की चेतावनी देने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के सांसद लिंडसे ग्राहम ने भारत और चीन को धमकी दी है। खबरों के अनुसार, लिंडसे ग्राहम ने दोनों देशों को हिदायत देते हुए बोल दिया कि अगर उन्होंने रूस से व्यापार जारी रखा तो ट्रंप दोनों देशों पर भारी टैरिफ लगा देंगे।

ग्राहम ने ही रूस से व्यापार करने वाले देशों पर पांच सौ प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पेश किया था। इस सूची में भारत और चीन का नाम शामिल था। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद लिंडसे ग्राहम ने खुली धमकी देते हुए बोल दिया कि अगर इन देशों ने रूस से सामान खरीदना बंद नहीं किया तो इनकी अर्थव्यस्था बर्बाद हो जाएगी।

उन्होंने इस संबंध में आगे बोल दिया कि चीन, रूस और ब्राजील जैसे देश, जो रूस से तेल खरीदते हैं, राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही उनपर टैरिफ लगाने वाले हैं। आपको बता दें कि ट्रंप रूस-यूक्रेन समाप्त करने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 
 

PC: navbharattimes