अयोग्य घोषित होने के बाद Vinesh Phogat ने उठा लिया है ये बड़ा कदम, नहीं थी किसी को उम्मीद

खेल डेस्क। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित होने के बाद बड़ा कदम उठाया है। इस बात की उम्मीद किसी को भी नहीं थी। पेरिस ओलंपिक 2024 की कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली  विनेश फोगाट ने आज कुश्ती को अलविदा बोल दिया है।

PC: ndtv

इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इस संबंध में आज ट्वीट किया कि मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई माफकरना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके, इससे ज़्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी। 

PC: patrika

 आज आएगा कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट का फैसला
हालांकि भारतीय पहलवान को अभी भी पेरिस ओलंपिक में पदक मिल सकता है। आज   कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट इस संबंध में बड़ा फैसला दे सकता है। अयोग्य करार देने के बाद विनेश फोगट ने कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट का रुख किया था। उन्होंने यहां पर खुद को अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ अपील की थी। 

मिल सकता है रजत पदक
खबरों के अनुसार, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपील कर संयुक्त सिल्वर मेडल देने की मांग की है। उन्होंने इसके साथ ही फाइनल मुकाबला खेलने की भी कोर्ट से अनुमति मांगी है, जिसे खारिज कर दिया गया है। आज कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट की ओर से विनेश की सिल्वर मेडल की मांग पर फैसला दिया जाएगा। विनेश के पक्ष में फैसला होता है तो भारतीय पहलवान विनेश को संयुक्त रूप से रजत पदक मिल जाएगा। 50 किलो वर्ग महिला कुश्ती के फाइनल मैच में हारने वाली रेसलर के साथ ही विनेश को ये पदक मिल सकता है। 

PC: sports.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें