39 साल बाद Amitabh Bachchan और Kamal Haasan ने किया है ऐसा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज स्टार कमल हासन 39 साल किसी फिल्म में एक साथ नजर आए हैं। भारतीय फिल्मों के ये दोनों ही दिग्गज अब साइंस फिक्शन महाकाव्य कल्कि 2898 एडी में नजर आए हैं। 

39 साल बाद Amitabh Bachchan और Kamal Haasan ने किया है ऐसा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज स्टार कमल हासन 39 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ नजर आए हैं। भारतीय फिल्मों के ये दोनों ही दिग्गज अब साइंस फिक्शन महाकाव्य कल्कि 2898 एडी में नजर आए हैं। 

वर्ष 1985 में प्रदर्शित प्रयाग राज के निर्देशन में बनी फिल्म गिरफ्तार में अमिताभ दोनों दिग्गज अभिनेताओं ने साथ में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने करण और किशन दो भाई का किरदार निभाया था।

इस फिल्म में रजनीकांत की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। फिल्म गिरफ्तार ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी अब 39 साल के बाद कल्कि 2898 एडी में नजर आई है।

इसमें बॉलीवुड के महानायक  अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा और कमल हासन सुप्रीम यास्किन की भूमिका में नजर आए हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन के साथ ही दर्शकों को प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई कलाकारों का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला है। 

PC: ivehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें