इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 120 बहादुर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहान अख्तर को लेकर इस बीच बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि फरहान अख्तर फिल्म 120 बहादुर के टीजर की रिलीज से पहले जोधपुर का दौरा करेंगे।
वह यहां पर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। ये फिल्म दर्शकों को रेजांग ला की कठिन वादियों में लेकर जाएगी, जो भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे बहादुर लेकिन कम जानें जाने वाले किस्सों में से एक है।
खबरों के अनुसार, फरहान अख्तर वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान हुए ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर बनी फिल्म 120 बहादुर में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इन जवानों ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर पूरी चीनी बटालियन का मुकाबला किया था। इस फिल्म का टीजर अगले महीने की दो तारीख को रिलीज किया जाएगा।
PC amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें