Accident in Pakistan: पाकिस्तान में वैन-ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Accident in Pakistan: पाकिस्तान में वैन-ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Accident in Pakistan: पाकिस्तान में वैन-ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन जिले में सोमवार को एक वैन और ट्रक की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये। बचाव सेवा ने यह जानकारी दी। 

बचाव सेवा ने बताया कि दुर्घटना जिले के गुजरात रोड पर सुबह हुई जब एक वाहन यू-टर्न ले रहा था। वाहनों की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव सेवा घटनास्थल पर पहुंची  और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं मुख्य रूप से खराब रखरखाव वाले वाहनों, जर्जर सड़कों और सड़क सुरक्षा उपायों की लापरवाही के कारण होती हैं।

Pc:Onmanorama