Aamir Khan: शादी की तारीख लीक होने पर बोले आमिर, लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, हमारी पर्सनल जिंदगी में नहीं

इंटरनेट डेस्क। आमिर खान पार्टनर गौरी स्प्राट के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रहे है। हाल ही में एक्टर ने कन्फर्म किया कि दोनों 5 जुलाई को शादी करेंगे। अब उन्होंने शादी को लेकर लोगों की दिलचस्पी, शादी की तारीख लीक होने और गौरी के उनकी जिंदगी में आने से मिली खुशी के बारे में बात की है।

अपनी शादी को लेकर हो रही चर्चाओं पर आमिर खान ने माना कि वह इसको लेकर लोगों की उत्सुकता देखकर हैरान हैं। एक्टर ने एक बातचीत में कहा, मुझे समझ नहीं आता कि इतना हंगामा क्यों है। सेलिब्रिटीज, खासकर क्रिकेटर्स और एक्टर्स की जिंदगी में लोगों की बहुत दिलचस्पी होती है। लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, हमारी पर्सनल जिंदगी में नहीं।

आमिर और गौरी ने अपनी शादी का जश्न प्राइवेट रखने और लोगों की नजरों से दूर रखने का फैसला किया है। एक्टर के मुताबिक, यह एक सादा समारोह होगा जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने बताया, यह बहुत प्राइवेट होगा।

pc- english.bombaysamachar.com