Aadhaar Card: एक बार में ही इन जानकारियों को आप करवा सकते हैं अपडेट, जान लें 

इंटरनेट डेस्क। यूआईडीएआई की ओर से जारी किया जाने वाला आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। आज हम आपको आधार कार्ड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

Aadhaar Card: एक बार में ही इन जानकारियों को आप करवा सकते हैं अपडेट, जान लें 

इंटरनेट डेस्क। यूआईडीएआई की ओर से जारी किया जाने वाला आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। आज हम आपको आधार कार्ड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यूआईडीएआई की ओर से आपको आधार कार्ड में एक साथ कितनी चीजों को अपडेट करवाने की सुविधा दी है। 

आपको बता दें  कि यूआईडीएआई आधार में एक साथ कई चीजें अपडेट करवाने की सुविधा देता है। अपने आधार कार्ड में आप एक ही बार में नाम, पिता का नाम ,अपना पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी चीजों को अपडेट करवा सकते हैं। 

आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। भारत के तकरीबन 90 प्रतिशत लोगों के पास ये जरूरी दस्तावेज है। आपको एक ही बार में सभी जरूरी चीजों को आधार में अपडेट करवा लेना चाहिए।

PC:  businesstoday 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें