इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। इसके अभाव में व्यक्ति के कई काम अटक सकते हैं। ये आज समय में लगभग सभी सरकारी योजनाओं में उपयोगी है। वहीं कई अन्य जगह भी ये काम आता है। इस जरूरी दस्तावेज को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इसे डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ नहीं है। यूआईडीएआई ने एक लेटर जारी करते हुए कहा कि आधार कार्ड को डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ नहीं माना जाना चाहिए। आधार कार्ड से आपकी पहचान तो साबित हो सकती है, लेकिन आपके जन्म की तारीख नहीं।
खबरो के अनुसार, यूआईडीएआई ने अब स्पष्ट कर दिया है कि आधार कार्ड अथेंटिफिकेशन के माध्यम से पहचान का वैध प्रमाण है, लेकिन इसे जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, भले ही इसमें जन्म के बारे में जानकारी मौजूद हो। यूआईडीएआई ने इस संबंध में ये बोल दिया कि आधार का उद्देश्य अथेंटिफिकेशन के माध्यम से पहचान स्थापित करना है, न कि किसी व्यक्ति का डेट ऑफ बर्थ बताना।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें