Aadhaar Card: आधार को लेकर आपने नहीं किया है यह काम तो बज रही हैं आपके लिए खतरे की घंटी, बचे है 2 दिन

आधार कार्ड आपके पास भी होगा और आपको बनाए हुए 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है तो आपको इसे अपडेट करने की जरूरत है।

Aadhaar Card:  आधार को लेकर आपने नहीं किया है यह काम तो बज रही हैं आपके लिए खतरे की घंटी, बचे है 2 दिन

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड आपके पास भी होगा और आपको बनाए हुए 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है तो आपको इसे अपडेट करने की जरूरत है। ऐसे में अभी तक आपने अगर इसे अपडेट नहीं किया है तो यह पैसे देने केे बाद ही अपडेट होगा। सरकार ने पहले ही फ्री में आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख जारी कर दी है।

केंद्र सरकार ने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है, और फ्री में अपडेट करने की सुविधा भी दी जा रही है। अगर आपका भी 10 साल पुराना आधार कार्ड है, तो इसे जल्दी से अपडेट करना चाहिए. आधार को फ्री में अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है।

अपडेट के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट या आधार सेंटर जाना होगा, जहां आपसे कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा और आपके आधार को अपडेट कर दिया जाएगा। ऐसे में आप 14 दिसंबर तक इसे फ्री में अपडेट करवा सकते है। 

pc- moneycontrol.com