Rajasthan Congress में 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक ही आदेश से सभी पदाधिकारियों को कर दिया पदमुक्त

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस ने अचानक एक ऐसा कदम उठा लिया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Rajasthan Congress में 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक ही आदेश से सभी पदाधिकारियों को कर दिया पदमुक्त

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस ने अचानक एक ऐसा कदम उठा लिया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, प्रदेश संगठन को नए सिरे से धार देने के लिए राजस्थान यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संगठन की ओर से ये बड़ा कदम उठाया गया है। राजस्थान कांग्रेस में हुई इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' के तहत एक ही आदेश से सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार, यूथ कांग्रेस प्रभारी विकास चिकारा, सह-प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षरों से इस संबंध में आज आदेश जारी हुआ है। इसके माध्यम से बता दिया गया है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कदम उठाया गया है। कांग्रेस के इस फैसले के बाद प्रदेश संगठन में हड़कंप मच गया है।

इनके इर्द-गिर्द रहेगा संगठन का पूरा कामकाज
खबरों के अनुसार, राजस्थान यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद संगठन का पूरा कामकाज अब अभिमन्यु पूनिया (प्रदेश अध्यक्ष), यशवीर शूरा (कार्यकारी अध्यक्ष) और सुधींद्र मूंड (कार्यकारी अध्यक्ष) के इर्द-गिर्द रहेगा।

जल्द ही नई प्रदेश कार्यकारिणी का किया जाएगा गठन
यूथ कांग्रेस प्रभारी विकास चिकारा, सह-प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षरों से जारी  आदेश इस बात का भरोसा भरोसा दिलाया गया है कि जल्द ही नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। खबरों के अनुसार, आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती को देखते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी  नई कार्यकारिणी में दिए जाने की संभावना है।

PC: newsclick
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें