मजदूरी करने वाला बनेगा दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति, चुनाव में मिली है बड़ी जीत

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण कोरिया के विशेष राष्ट्रपति चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां पर राष्ट्रपति चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ली जे-म्युंग ने जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है।

ली जे-म्युंग ने कंज़र्वेटिव प्रत्याशी किम मून-सू को बड़े अंतर से शिकस्त दी। राष्ट्रपति चुनाव में किम मून-सू ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ली जे-म्युंग की जीत को एक राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि एक लोकतांत्रिक पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है। 

दक्षिण कोरिया में पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल द्वारा 3 दिसंबर 2024 को मार्शल लॉ लागू करने के बाद विशेष चुनाव की जरूरत पड़ी। यहां पर 1987 में लोकतंत्र की बहाली के बाद पहली बार किसी राष्ट्रपति ने सेना की मदद से शासन करने की कोशिश की थी। 61 साल के ली जे-म्युंग अब दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति बनेंगे। उनका जीवन संघर्षों से शुरू हुआ था। उन्हें गरीबी के कारण बचपन बाल मजदूर के रूप में करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कानून में डिग्री हासिल की।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें