दशकों पुराना वादा पूरा, 80 साल का बेटा अपने 99 साल के पिता को लेकर पहुंचा रेस्टोरेंट

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के चीनी समुदाय की बड़ी आबादी वाले शहर रिचमंड में एक दिलचस्प घटना सामने आई है, जहां जिमी नाम का 80 वर्षीय व्यक्ति अपने 99 वर्षीय पिता को लेकर समुद्री भोजन के लिए प्रसिद्ध यहां के एक रेस्टोरेंट में ‘ऑफर’ लेने के लिए पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘सनी बे ऑयस्टर बार एंड सी मार्केट’नाम के रेस्टोरेंट में कई साल पहले लगाए गए एक बोर्ड पर एक विशेष प्रकार की ‘ऑफर’लिखी गई थी, जिसमें उल्लेख था कि यदि कोई व्यक्ति 80 वर्ष की आयु में अपने पिता को साथ लेकर यहां आएगा तो उसे मुफ्त ऑयस्टर खिलाए जाएंगे।

इस बोर्ड को देखकर उस समय युवा रहे जिमी ने सोचा था कि जब वह 80 वर्ष का होगा तो अपने पिता को साथ लेकर इस रेस्टोरेंट में आएगा और इस पेशकश को जरूर आजमाएगा। समय बीतता गया और आखिरकार वह दिन भी आ गया जब 80 वर्षीय जिमी अपने 99 वर्षीय पिता के साथ रिचमंड स्थित उक्त रेस्टोरेंट में पहुंच गया।

रेस्टोरेंट प्रबंधन ने भी इस अनोखे और यादगार अवसर का खुशी से स्वागत किया और पिता-पुत्र को मुफ्त ऑयस्टर परोसकर दशकों पुराने इस वादे को निभाया। यह घटना स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें