इंटरनेट डेस्क। रूस हमेशा से ही भारत का अच्छा दोस्त साबित हुआ है। अब रूस की ओर से दिल जीतने वाला बयान सामने आया है। अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत को लेकर रूस की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।
खबरों क अनुसार, भारत में रूसी मिशन के डिप्टी चीफ रोमन बाबूश्किन ने कहा कि यदि किसी देश में भारतीय उत्पादों पर रोक लग रही है तो रूस के बाजार में उनका स्वागत है। बाबूश्किन ने इस संबंध में बोल दिया कि अमेरिका ने अर्थव्यवस्था को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है, लेकिन उसे यह ध्यान रखना चाहिए कि दोस्त कभी पाबंदियां नहीं लगाते।
रूस कभी इस तरह की पाबंदियां नहीं लगाएगा। रोमन बाबूश्किन ने इस दौरान ये भी जानकारी दी कि शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात होगी। इसमें कई अहम मसलों पर चर्चा होने की संभावना है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया कई देशों में टैरिफ लगाया है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें