खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अब एक अनजाने से तेज गेंदबाज ने विश्व रिकॉर्ड बना डाला है। भूटान और म्यांमार के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में ये रिकॉर्ड बना है। इस मैच में एक गेंदबाज ने आठ विकेट झटके हैं। मैच में भूटान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 127 रन बनाए।
इसके बाद म्यांमार की टीम केवल 45 रनों पर ढेर हो गई। भूटान की टीम ने 82 रनों से मैच अपने नाम किया। इस मेच में भूटान के लिए सोनम येशे ने कुल 8 विकेट झटके। 22 साल के सोनम येशे ने म्यांमार के खिलाफ चार ओवर में केवल 7 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए।
इसके साथ ही वह एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले पुरुष टी20 इंटरनेशनल मैच में केवल दो गेंदबाजों ने 7-7 विकेट झटके थे। मलेशिया के स्याजरुल इद्रस ने चीन के खिलाफ साल 2023 में 7 विकेट और बहरीन के अली दाऊद ने भूटान के खिलाफ 7 विकेट अपने नाम किए हैं।
नामगांग चेजय ने लगाया अर्धशतक
मैच में भूटान की टीम की ओर से नामगांग चेजय ने 45 गेंदों में कुल 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके बाद नामगे थिनले ने 22 गेंदों में कुल 27 रन बनाए। ताशी डोर्जी ने 17 रन का योगदान दिया। जवाब में म्यांमार के लिए कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। उसकी ओर से हेट लिन ऊ ने 12 रन और प्याए फ्यो वाई ने 10 रन का योगदान दिया।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें