केंद्र सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए 8 नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं का कुल बजट ₹24,657 करोड़ है और इन्हें 2030-31 तक पूरा किया जाएगा। इससे सात राज्यों की 40 लाख से अधिक आबादी और 510 गांव भारतीय रेलवे से जुड़ जाएंगे।
ये परियोजनाएं न केवल ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ेंगी बल्कि स्थानीय व्यापार, उद्योग, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को भी गति देंगी। परियोजनाओं से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और ट्रैवल टाइम में कमी होगी।
यह परियोजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर करेगी और देश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगी।