NAM VS SA: नामीबिया ने फिर किया बड़ा उल्टफेर, इतिहास रचते हुए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया

नामीबिया ने फिर किया बड़ा उल्टफेर

sports
sports

इंटरनेट डेस्क। नामीबिया ने एक बड़ा उल्टफेर किया है। टीम ने इतिहास रचते हुए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हरा दिया। यह नामीबिया की टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी जीत रही, टीम ने पिछले साल भी इसी तरह का कमाल किया था। मुकाबले में पहले बैटिंग करने के बाद नामीबिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन तक ही पहुंच सकी। 

विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल गलत साबित हुआ, पहले बैटिंग करने वाली नामीबिया के लिए ओपनर जान फ्राइलिंक ने 38 गेंदों में 60 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। साथी ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 41 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 (58 गेंद) रनों की साझेदारी की। 

चेज के लिए उतरी अफ्रीका पूरी तरह से फुस्स नजर आई, टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। 19 रन पर दो विकेट गिर गए। जॉर्डन हरमन 07 रन पर और लुहान-ड्रे प्रेटोरियस 09 रन पर पवेलियन लौटे। इसके बाद टीम से उबर ही नहीं पाई।

PC- cricinfo.com