Kieron Pollard ने जोस बटलर का विश्व रिकॉर्ड किया ध्वस्त, फिर से इस मामले में पहले स्थान पर पहुंचे

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अपनी बादशाहत एक बार फिर से साबित कर दी है। उन्होंने आज अपने नाम फिर से बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

Pollard
Pollard

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अपनी बादशाहत एक बार फिर से साबित कर दी है। उन्होंने आज अपने नाम फिर से बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। मुंबई इंडियंस का ये पूर्व स्टार खिलाड़ी अब जोस बटलर के 14,890 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 20 ओवर वाले फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गया है।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान पोलार्ड को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ सीपीएल 2026 मैच में बटलर से आगे निकलने के लिए 35 रनों की जरूरत थी। उन्होंने तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से केवल 26 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेल जोस बटलर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इस पारी के साथ पोलार्ड के 749 टी20 मैचों की 666 पारियों में 14,921 रन हो गए हैं।

आपको बता दें कि पोलार्ड ने इसी साल टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का क्रिस गेल का ऑल-टाइम रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। इसके बाद इस रिकॉर्ड को बटलर ने तोड़ दिया था। अब पोलार्ड ने एक बार फिर नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें