इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से आजमन के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए सरकारों की ओर से अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़ो को 50,000 रुपए से लेकर 5 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
इसी के तहत राजस्थान में डॉ. सविता बेन अम्बेडकर योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना में 5 लाख रुपए की सहायता अंतरजातीय विवाह करने पर दिए जाते हैं। वहीं कर्नाटक में इंटरकास्ट मैरिज कपल इंसेंटिव के तहत 2.5 लाख रुपए (एससी पति) व 3 लाख (एससी पत्नी) को सरकार की ओर से दिए जाते हैं।
मध्य प्रदेश में अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। दिल्ली में इंसेंटिव फॉर इंटरकास्ट मैरिज के लिए 50000 रुपए प्रदान किए जाते हैं। इसी प्रकार की योजनाएं कई अन्य राज्य भी चलाते हैं।
PC: business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें