इन देशो में है अंतिम संस्कार के नाम पर अजीब परम्पराए

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 08:54:56 AM
These countries have strange traditions in the name of funeral

नई दिल्ली। सभी देश और धर्म में संस्कार करने का रिवाज अलग-अलग होता है। कई जगहों पर शरीर को जलाया जाता है और कहीं दफनाया जाता है। ऐसे ही कुछ देश है जहां सस्कार के नाम पर अजीब परम्परां निभाई जाती हैं। आईये जानते है उन  अजीब परम्परां के बारे में...

रात का कपड़े सुखाना डाल सकता है आपको खतरे में!

1.फिजी
इस देश में लोगों का मानना है कि मृतक को इस दुनिया से अकेला नहीं जाना चाहिए। इसीलिए जो व्यक्ति मर जाता है उसके परिवार के एक और सदस्य का गला घोंट कर मार दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि मृतक को इस दुनिया से अकेला नहीं जाना चाहिए।

.2.मैडागास्कर
इस देश में मरने के बाद लाश को दफना दिया जाता है और हर साल अपने पूर्वजों को खुश करने के लिए लाश को कब्र में से निकाला जाता है और उसे सफेद कपड़े पहनाकर उसके आस-पास डांस करते हैं। नाचने के बाद गांव का एक चक्कर लगाकर लाश को दोबारा कब्र में दफना दिया जाता है।


                 
3. तिब्बत
यहां मरने के बाद इंसान के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर उसे ऊंची पहाड़ी पर रख दिया जाता है। उनके अनुसार मरने के बाद व्यक्ति का शरीर किसी काम का नहीं रहता। इसलिए उसे जानवरों और पक्षियों का पेट भरने के लिए पहाड़ों पर छोड़ दिया जाता है।

इस गांव में क्यों नहीं होती रात में शादी 


4. पारसी समुदाय
इस समुदाय के लोगों में अंतिम संस्कार की प्रथा काफी चौंकाने वाली है। यहां मृत्यु के बाद शरीर को नहला कर पारसियों के धार्मिक स्थान में छोड़ दिया जाता है। जहां गिद्ध आकर उस लाश को खाते हैं। पारसी समुदाय में यह प्रथा आज भी प्रचलित है।

5. चीन
चीन में मरने के बाद लाश को एक ताबूत में डालकर उसे किसी ऊंची पहाड़ी से नीचे लटका दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना था कि ऐसा करने से मरने के बाद व्यक्ति को स्वर्ग नसीब होता है लेकिन चीन देश में यह प्रथा अब बंद हो चुकी है।

sourse google 

प्रेमिका को पाने की शर्त है व्हेल मछली का दांत!

इस किले की खामोशी में सिमटा है रोचक इतिहास! 

ये प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे का खून पीकर जताते है प्यार....

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.