रात का कपड़े सुखाना डाल सकता है आपको खतरे में!

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 10:04:45 AM
Dry clothes can put you in danger!

इन्टरनेट डेस्क। अधिकतर शहरों में रहने वाले लोगों के पास समय की कमी होती है। ऐसे में कई काम करने से वह रह जाते है। उन कामों को वो रात में आकर करते है। ऐसा ही एक काम है कपड़े धोने का। कई लोग रात के समय में कपड़े धोते हैं। अगर आप भी ऐसा करते है तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। 

दरअसल चाइनीज वास्तु के अनुसार जो लोग रात में कपड़े धोकर सुखाते हैं तो ऐसा करने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सूरज की रोशनी में कपडे सुखाने से कपड़ों में से नकारात्मक शक्ति निकल जाती है और कपड़ों में एक नई ऊर्जा का प्रवाह होता है। लेकिन जब आप रात को अपने कपड़े सुखाते हैं तो चाँद की रौशनी में कपड़ों में से नकारात्मक ऊर्जा नहीं निकल पाती है।

दूसरा कारण यह भी होता है कि जब आप सूरज की रोशनी में जब कपडे सुखाए जाते हैं तो उनमें से सभी कीटाणु और हानिकारक जीव नष्ट हो जाते हैं लेकिन रात को जब हम कपड़े सुखाते हैं तो सूरज की गर्मी ना मिलने की वजह से कपड़े सूख तो जाते हैं लेकिन उनमें से हानिकारक जीव नहीं नष्ट होते जो आगे चलकर हमारे शरीर में कई घातक बीमारियों को जन्म देते हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.