मेक्सिको में मिला प्राचीन महल परिसर

Samachar Jagat | Friday, 31 Mar 2017 10:04:30 AM
Ancient palace complex found in Mexico

न्यूयार्क। मेक्सिको में एक खोज के दौरान एक ऐसा महल परिसर मिला है, जिसे 2000 साल से भी पुराने राजवंश के एक शासक का घर और कारोबारी केंद्र माना जा रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि यह महल लगभग 2100 से 2300 साल पुराना है।

महल अच्छी तरह संरक्षित है और 2790 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला है। इसमें शासक और उसके परिवार के रहने के लिए क्वार्टर तो बने ही हैं, साथ ही कई कारोबारी दफ्तर, सीढिय़ां, भोजन कक्ष और बलिदान देने का स्थान बना हुआ है।

31 मार्च : आज का इतिहास

शोधकर्ताओं ने कहा कि इमारत निर्माण में बिल्डरों ने जिन तकनीकों को इस्तेमाल किया है, वे अपने समय से कहीं आगे की हैं। यह अपनी तरह के निर्माण का संभवत एकमात्र प्रयास था जिसे इतने संगठित तरीके से अंजाम दिया गया।

इसका इतना बड़ा आकार दिखाता है कि शासक के पास बड़ी संख्या में श्रमबल था। ऐसा माना जाता है कि ओक्साका की सभ्यता मेसो अमेरिका में शुरूआत में अस्तित्व में आने वाली सभ्यताओं में से एक है।

क्या देश सेवा से भंग हो रहा है जवानों का मोह? अर्धसैनिक बलों में VRS लेने के मामलों में 400 प्रतिशत की वृद्धि

अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के शोधकर्ताओं एल्सा रेडमंड और चाल्र्स स्पेंसर का कहना है कि उनके निष्कर्ष इस अवधारणा को पुख्ता करते हैं।- भाषा

'आंगनबाड़ी केन्द्र' अब कहलाएंगे 'आंगनबाड़ी पाठशाला'

81 साल में 1 लाख 30 हजार गुना बढ़ गई जिन्ना हाउस की कीमत, पढ़ें कुछ और अनसुनी बातें...

आम का लालच, लगा दिया पूरा बगीचा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.