स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनने के लिए कीजिये शहद का सेवन जाने और भी फायदे 

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 10:05:21 AM
amazing benefits of honey

नियमित रूप से शहद का सेवन करने से शरीर को स्फूर्ति, शक्ति और ऊर्जा मिलती है। शहद से शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं। शहद मोटापा घटाता भी है और शहद मोटापा बढ़ाता भी है।शहद धरती पर पाया जाने वाला सबसे पुरानी मीठी चीज है। कई रेसिपी में इसका इस्‍तेमाल होता है। शहद आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हमें अंदाजा है कि यह आपकी रसोई में जरूर होगा और अगर नहीं है, तो इस लेख को पढ़ने के बाद तो जरूर हो जाएगा। मीठे शहद के गुणों से रोगी व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है। आइए जानें शहद के लाभ के बारे में।
घरेलू नुस्खे जो दिलाये बंद नाक से तुरंत राहत

शहद में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, सोडीयम फास्फोरस, आयोडीन पाए जाते हैं। रोजाना शहद का सेवन शरीर में शक्ति, स्फर्ति, और ताजगी पैदाकर रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ाता है।
कफ एवं अस्थमा को शहद के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है। अदरक के रस में शहद मिलाकर देने से खांसी में आराम मिलता है।

खिलौना न समझे स्मार्टफोन , बच्चों को रखें दूर  

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में शहद कारगर है।

रक्त को साफ करने यानी रक्त शुद्धि के लिए भी शहद का सेवन करना चाहिए।

दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए प्रतिदिन शहद खाना अच्छा रहता है।

रोजाना शहद का सेवन करने से सेहत बनती है और शरीर मोटा होता है। दिमागी कमजोरियां दूर होती है।

शहद घाव को साफ करने, गंध और मवाद को दूर करने, दर्द को कम करने और तेजी से उपचार के लिए उपयोग होता है।

शहद का सेवन झाइयां और मुंहासे को दूर कर चेहरे पर कांति लाता है। आप गुलाब जल, नींबू और शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

गर्मियों में रोजाना पानी के साथ शहद के सेवन से पेट हल्का रहता है।

पके आम के रस में शहद मिलाकर लेने से पीलिया में लाभ मिलता है।

चेहरे की खुश्‍की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक भी आएगी।

रोजाना शहद के सेवन से किडनी और आंत ठीक रहते आती है।

शहद क्षतिग्रस्त त्वचा का उपचार करने में मददगार होता है। यह एक्जिमा, त्वचा की सूजन और अन्य त्वचा विकारों का भी प्रभावशाली तरीके से उपचार करता है।

टमाटर या संतरे के रस में एक चम्मच शहद डालकर प्रतिदिन लेने से कब्ज की शिकायत दूर होने लगती है।

शहद के एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण कुछ बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकते हैं और इसलिए यह घावों, कटे और जले हुए स्थानों पर तथा खरोंच पर लगाया जाता है।

कब महिलाएं नहीं लेती सेक्स में रुचि?

खान पान से जुड़े ये 5 कंट्रोल रखेंगे तो त्योहारों में रहेंगे फिट

इन आसान तरीकों से दीपावली पर करें घर की सजावट  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.