घरेलू नुस्खे जो दिलाये बंद नाक से तुरंत राहत

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 09:02:09 AM
home-remedies home-remedies-for-cold

सर्दियों का मौसम शुरू हो है। ऐसे में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। लेकिन जब जुकाम से नाक बंद हो जाए परेशानी बढ़ जाती है। कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर इस तकलीफ से बचा जा सकता हैं। 

- दो चम्मच सेब के सिरके और आधा चम्मच शहद को एक ग्लास गर्म पानी में मिला लें। इसे सुबह के समय पीएं बंद नाक से आराम मिलेगा।

- एक चम्मच नींबू के रस में कुछ बूंद शहद की मिला लें। इसे दो-तीन दिन तक लगातार सुबह के वक्त पीने से बंद नाक से आराम मिलता है।

- जब भी नाक बंद हो तब नारियल के तेल को नाक के अंदर तक लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही देर में नाक खुल जाएगा।

- बंद नाक से निजात पाने के लिए आप इमली और काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कप पानी में 50 ग्राम इमली का गूदा और आधा  चम्मच काली मिर्च मिलाकर इसे उबालें। इसको दिन में तान बार पीएं आराम मिलेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.