अक्षय कुमार से प्यार भरा गिफ्ट पाकर इमोशनल हुए रणवीर सिंह

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 12:24:25 PM
ranveer singh emotional to found gift from akshay kumar

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी शानदार एक्टिंग के साथ ही अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं।अक्षय की इस की इस दरयादिली का एहसास रणवीर सिंह को भी हुआ। अक्षय ने रणवीर को ऐसा सरप्राईज़ गिफ्ट दिया जिसे रणवीर ज़िंदगीभर नहीं भूल सकते हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार के कहने पर सूरत में हो रहे कूडो टुर्नामेंट में शामिल हुए थे। पर इस इवेंट में रणवीर का पसंदीदा सनग्लास खो गया। रणवीर ने यह सनग्लास पेरिस से ख़रीदा था। हालांकि रणवीर इस बात को भूल भी चुके थे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ अक्षय कुमार ने अपने एक दोस्त से पेरिस से ही रणवीर के लिए उसी ब्रांड का सनग्लास मंगवाया।

Breaking News!!! दीपिका की 'पद्मावती' में नज़र आएंगी ऐश्वर्या राय ?

अक्षय ने जब रणवीर को अपनी ओर से उसी ब्रांड का सनग्लास गिफ्ट किया तो रणवीर अक्षय का यह तोहफ़ा देखकर भावुक हो गए। हालांकि रणवीर इस बात को भूल गए थे लेकिन अक्षय को याद था। इसलिए अक्षय ने सेम ब्रांड का सनग्लास रणवीर को तोहफ़े में दिया और उनका शुक्रिया भी अदा किया।

पटना में आज से शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल, भोजपुरी सहित देखिये कई फिल्मे 
अक्षय का यह ख़ास तोहफ़ा देखकर रणवीर अपने आपको रोक नहीं पाए और सीधे मुलाकात कर उन्होंने अक्षय का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि रणवीर सिंह अक्की ने बहुत बड़े फैन हैं। 1998 में कीमत फिल्म के सेट पर पहली बार रणवीर अक्की से मिले थे। जिसे रणवीर अपना यादगार पल बताते हैं। 

 

आखिर क्यों पसंद किया जाता है युवाओं द्दारा लिव-इव रिलेशन जानिए

कुछ ऐसी आदतें जो आपको बनाएगी हेल्दी जानिए

बाईं ओर करवट ले कर सोने के फायदे



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.