कुछ ऐसी आदतें जो आपको बनाएगी हेल्दी जानिए

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 04:10:18 PM
Learn some healthy habits that you will

अक्सर हम फीट रहनें के लिए कई तरह की एक्सरसाइज,योगा, जिम आदि पर पैसा बर्बाद करते है। लेकिन कभी भी इसके वास्तविक रुप को नहीं जान पाते, कि फीट रहनें के लिए सबसे आवश्यक बात क्या है? आपनें अक्सर देखा होगा कि जो लोग फीट रहते है उनकी कुछ विशेष आदतें होती है, जो उनकी दैनिक दिनचर्या का भी हिस्सा होती है।

शरीर को स्वस्थ रहनें के लिए आवश्यक होता है कि आप मन के साथ ही उन आदतों को भी अपनाएं जो आपको फीट भी रखती है। इन्ही आदतों के चलते लोग अपने आप को चुस्त-दुरुस्त रखते है। ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में हम आपको बतानें जा रहे है जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर आप फीट रह सकते है।

इन तरीको से करेगें अपनी गर्लफैंड को प्रपोज तो नहीं करेगी कभी मना

= डेली 6 से 8 घंटे की ले नींद- डेली 6 से 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है। न इससे कम और न ही इससे ज्यादा। इससे भूख कंट्रोल में रहती है। हाई कैलोरी फूड खानें की इच्छा भी नहीं होती।

= एक्सरसाइज करना- एक्सरसाइज करनें से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है। मसल्स टाइट होती है। एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी बर्न होती है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

= फल, सब्जियों का करें अधिक सेवन-फल सब्जियां ज्यादा खानें से पेट की सफाई होती है। कैलोरी इनटेक कम होता है। डाइजेशन भी अच्छा होता है। साथ ही शरीर में आवश्यक तत्वों की पूर्ती भी होती है।

विंटर्स और वेडिंग सीज़न्स के लिए पूर्णिमा गोयल ने लांच की विंटर लुक्स और दिए मेकअप टिप्स

= नाश्ता करना- सुबह उठने के आधे घंटे बाद नाश्ता करनें से दिन की हेल्दी शुरुआत होती है। लंच में ज्यादा कैलोरी इनटेक नही होती। पूरे दिन शरीर में फूर्ती बनी रहती है।

= डाइट में शामिल करें प्रोटिन और अनाज- डाइट में प्रोटिन और अनाज लेने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। बार-बार भूख नहीं लगती। डाइजेशन और मेटबॉलिजम अच्छा होता है। साथ ही शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

= सुबह उठते ही पीए 1 गिलास पानी- सुबह पानी पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। डाइजेशन अच्छा होता है। मेटाबॉलिजम ठीक होता है जिससे मोटापा नहीं बढ़ता है।

= 6 से 8 गिलास पानी का करें सेवन- दिन-भर में 6 से 8 गिलास पानी पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स निकलते रहते है।

= अपनें खानें में मीठे को करें कम- शक्कर में फ्रक्टोज होता है जो शरीर में फैट को बढ़ाता है, मीठा कम खाने से बॉडी में फैट नहीं बढ़ पाता है।

= चबा-चबाकर खाएं खाना-खाना खाते समय खानें को अच्छी तरह से चबाचबाकर खाना चाहिए। इससे खाना अच्छी तरह से पचता है। और साथ ही शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती।

आखिर लोग क्यों करते है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर 

महिलाओं को बांझपन से मुक्ति दिलाए ये घरेलू उपचार

कुछ ऐसे बनाएं अपनी शादी को यादगार...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.