जरुरत पड़ी तो विनोद खन्ना के लिए अपना अंगदान कर दूंगा : इरफान खान

Samachar Jagat | Friday, 07 Apr 2017 12:17:24 PM
If needed I will give my body for Vinod Khanna: Irrfan Khan

मुंबई। अस्पताल में भर्ती विनोद खन्ना की एक तस्वीर गुरुवार को वायरल हुई। जिसमें विनोद खन्ना शारीरिक रुप से बेहद कमजोर और अस्पताल की पहनी हुई ड्रेस में दिखे। विनोद खन्ना की खराब हालत को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का कहना है कि जरूरत पडऩे पर वह विनोद खन्ना के लिए अंगदान कर देंगे। विनोद खन्ना को बीते शुक्रवार रात को शरीर में पानी की कमी की वजह से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

विनोद खन्ना की ये तस्वीर आई सामनें हालत देख दंग रह जाएंगे आप

डॉक्टरों और उनके परिवार ने बताया है कि अब उनकी हालत में सुधार है। विनोद खन्ना की गंभीर हालत को लेकर इरफान ने कहा कि जरुरत पड़ी तो अपना अंग दान कर दूंगा। 

Birthday special : बॉलीवुड का ये पहला जंपिग जैक कैसे बना रवि कुमार से जितेंद्र, जानें

इरफान अपने पसंदीदा अभिनेता विनोद खन्ना की सेहत को लेकर चिंतित हैं और जल्द ही उनके स्वस्थ होने की दुआ की है। इरफान ने कहा कि, विनोद खन्ना इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूसबूरत इंसान हैं। मैनें विनोद खन्ना की सारी फिल्में देखी हैं। उनकी खराब सेहत की खबर सुनकर धक्का लगा। कोई भी मदद हो जरूर करूंगा। जरुरत पड़ी तो अपना अंग दान कर दूंगा।

मेरे जानने वालों में सबसे गुस्सैल व्यक्ति हैं कमल हासन : रजनीकांत

सच्चे हिंदुस्तानी का पाकिस्तान को करारा जवाब, राष्ट्रगान हटाए जानें की शर्त पर दिया ये जवाब

अनुष्का ने खोला ये राज बेहतर बनने के लिए करती है ये काम



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.