अनुष्का ने खोला ये राज बेहतर बनने के लिए करती है ये काम  

Samachar Jagat | Thursday, 06 Apr 2017 03:10:32 PM
Anushka opened this secret to make it better

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेहतर इंसान बनने के लिये जीवन में आत्ममंथन करती हैं। अनुष्का का कहना है कि करियर का विकास उनके लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वह एक बेहतर इंसान बनने के लिए अपने जीवन में आत्ममंथन करते रहना पसंद करती हैं। 

फिल्म निर्माता बहुत सारी चीजें वास्तविक जीवन से लेते है : मणि रत्नम 

अनुष्का ने कहा, मैं एक बेहतर इंसान बनना चाहती हूं। मुझे लगता है कि खुद में सर्वश्रेष्ठ खोजने की गुंजाइश हमेशा रहती है और आपकी जो कमियां हैं, उनसे अन्य लोग प्रभावित हो सकते हैं। एक व्यक्ति के रूप में, मैं हमेशा आत्मविश्लेषी हूं। मैं ऐसा इंसान बनना चाहती हूं, जो दूसरों की मदद करे, न सिर्फ खुद बल्कि दूसरों को भी खुशियां और सहजता दे सके। अंतत: मेरा करियर जरूरी है, लेकिन एक इंसान के रूप में बढऩा भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

फिल्म 3 idiots का मैक्सिकन में बनेगा रीमेक

सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन से संबंधित चर्चा के बारे में होने वाली परेशानी के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा,मुझे लगता है कि सब कुछ किसी वजह से ही होता है। मेरा मानना है कि अगर भगवान मुझे मुश्किलों में डालता है तो उससे निकालने की भी शक्ति देता है।

फिल्म 'पद्ममावती' में अपने किरदार को दमदार बनाने के लिए चित्तौड़गढ पहुंची दीपिका 

अरे नहीं...'अंगूरी भाभी' के बाद अब ये 'भाभी' भी छोड़ रही है 'भाभी जी घर पर है' शो



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.