वर्ष 2018 तक केंद्र सरकार में 2.83 लाख नौकरियों का सृजन

Samachar Jagat | Monday, 13 Feb 2017 11:55:33 AM
By 2018 2.83 lac. jobs in Central government

नई दिल्ली। अमेरिका में वीजा नीतियों में बदलाव और देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच एक बड़ी खुशखबरी यह है कि अगले साल तक केंद्र सरकार में करीब 2.83 लाख नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा पिछले हफ्ते पेश 2017-18 के आम बजट में यह अनुमान जताया गया है। बजट दस्तावेज के अनुसार 2018 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 35.67 लाख होने का अनुमान है जो 2016 की 32.84 लाख संख्या के मुकाबले 2.83 लाख अधिक है।

दसवीं पास पोस्टमैन भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन, अंतिम तारीख 17 फरवरी

गृह मंत्रालय 2018 में अपने कर्मचारियों की संख्या 6,076 बढ़ाकर 24,778 करेगा। अगले साल तक पुलिस विभागों में करीब 1.06 लाख भर्तियां की जाएंगी ताकि इनकी संख्या को बढ़ाकर 11,13,689 तक पहुंचाया जा सके। 2016 के आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार के तहत विभिन्न पुलिस विभागों मेें कुल कर्मचारी संख्या 10,07,366 है।

दस्तावेज के अनुसार विदेश मंत्रालय भी अपने कार्यबल में 2109 लोगों की बढ़ोतरी कर सकता है। वर्ष 2016 के आंकड़ों के मुताबिक यह संख्या अभी 9,294 है। इसी प्रकार केंद्र सरकार के नए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में भी 2,027 नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। 2016 में यह संख्या मात्र 53 थी।

इस संबंध में संपर्क किए जाने पर केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने आज कहा कि अतिरिक्त कार्यबल से अधिक जन-केन्द्रित सरकार बनाने में मदद मिलेगी।

अगर आप भी पाना चाहते हैं बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर, तो अपनाइए ये टिप्स

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार का जोर रोजगार के बजाय युवाओं को अधिक रोजगारपरक बनाने पर है। इसलिए कौशल विकास मंत्रालय का भी गठन किया गया है। यह अधिक युवाओं को उद्यमी बनाएगा और बदलती जरूरतों के हिसाब से उन्हें नौकरी के लिए तैयार करेगा।’’ दस्तावेज के अनुसार नागर विमानन मंत्रालय, डाक विभाग, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय समेत केंद्र सरकार के कई विभागों में नौकरियों का सृजन होगा।-भाषा

युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर देने के लिए बीएसई देगा प्रशिक्षण

संस्कारवान शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव

अच्छी सैलरी और कंपनी चाहते है तो रखें इन बातों का रखे ख्याल



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.