Rajasthan: निकाय चुनावों के लिए नामांकन शुरू, 31 अगस्त हैं लास्ट डेट, भाजपा-कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते

निकाय चुनावों के लिए नामांकन शुरू, 31 अगस्त हैं लास्ट डेट

election
election

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोरो पर है। चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के करीब आधे हिस्से में नगर निकाय चुनावों के लिए गुरुवार (27 अगस्त) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होना है, वहां उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लेना शुरू कर दिया है, यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की गई है।

नामांकन के पहले दिन ज्यादातर केंद्रों पर ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई। बड़ी संख्या में संभावित उम्मीदवार सिर्फ नामांकन पत्र लेने पहुंचे, जबकि इक्का-दुक्का लोगों ने ही अपना पर्चा दाखिल किया। हालांकि, नामांकन के लिए उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं है, शुक्रवार को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण शनिवार और सोमवार को ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। ऐसे में आखिरी दो कार्यदिवसों में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल करने की संभावना है।

बीजेपी-कांग्रेस ने अभी तक नहीं खोले पत्ते
खास बात यह है कि राजधानी जयपुर समेत राजस्थान में सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक किसी भी जगह के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। दोनों पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार तक जारी होने की उम्मीद है। सूची सामने आने के बाद शनिवार और सोमवार को नामांकन केंद्रों पर अचानक भीड़ बढ़ सकती हैं।

pc- jagran