इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 9 मई 2015 को की थी। इसके अंतर्गत मात्र ₹436 सालाना देकर कोई भी 18 से 50 वर्ष का भारतीय नागरिक ₹2 लाख की जीवन बीमा पॉलिसी प्राप्त कर सकता है। यदि बीमा धारक की किसी भी कारणवश मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिजनों को ₹2 लाख की बीमा राशि प्रदान की जाती है।
योजना की मुख्य बातें:
सालाना प्रीमियम: ₹436
बीमा राशि: ₹2 लाख
उम्र सीमा: 18 से 50 वर्ष
बैंक खाते से ऑटो डेबिट के जरिए आसान भुगतान
अब तक 17 करोड़ से ज्यादा लोग योजना से जुड़ चुके हैं
यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कम आमदनी होने के कारण निजी बीमा नहीं ले सकते। इस योजना का लाभ उठाकर आप अपने परिवार को अचानक आने वाली मुसीबतों से सुरक्षित कर सकते हैं।
पीएम जीवन ज्योति बीमा के साथ ही केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ की शुरुआत भी 9 मई 2015 को की थी। यह योजना दुर्घटनाओं के लिए सुरक्षा कवच प्रदान करती है। यदि बीमा धारक की दुर्घटना से मृत्यु होती है या स्थायी विकलांगता आती है, तो उसके परिवार को ₹2 लाख तक का लाभ मिलता है।
योजना की मुख्य बातें:
सालाना प्रीमियम: ₹20
बीमा राशि: ₹2 लाख (मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर)
आंशिक विकलांगता पर ₹1 लाख का लाभ
उम्र सीमा: 18 से 70 वर्ष
आसान पंजीकरण और बैंक खाते से सीधे भुगतान
इस योजना की सबसे खास बात है इसकी न्यूनतम लागत और अधिकतम सुरक्षा। सिर्फ ₹20 सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये की बीमा राशि मिलना इसे देश की सबसे सस्ती बीमा योजनाओं में से एक बनाता है।
अपने बैंक में संपर्क करें, जहां आपका सेविंग अकाउंट हो।
बैंक में जाकर ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ और ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के लिए आवेदन करें।
आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या बैंक ब्रांच से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सुनिश्चित करें कि आपके खाते में ऑटो डेबिट की अनुमति हो, ताकि सालाना प्रीमियम स्वत: कट सके।
इन दोनों योजनाओं का कुल वार्षिक खर्च सिर्फ ₹456 है, लेकिन इनसे मिलने वाला लाभ ₹4 लाख तक का है। यह एक ऐसा सुरक्षा कवच है जिसे हर भारतीय को अपनाना चाहिए। कोई नहीं जानता कि जीवन कब किस मोड़ पर क्या मोड़ ले ले, लेकिन इन योजनाओं के जरिए आप अपने प्रियजनों को कम से कम आर्थिक संकट से तो बचा सकते हैं।
अगर आपने अभी तक इन योजनाओं का लाभ नहीं लिया है, तो आज ही अपने बैंक जाकर जुड़ जाइए। जीवन की अनिश्चितता से लड़ने के लिए ये दो बीमा योजनाएं आपके परिवार के लिए वरदान साबित हो सकती हैं।