इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड कई जरूरी कामों के लिए भारतीय नागरिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसी कारण ये तो नागरिकों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। लोग समय-समय पर इसे अपडेट करवाते रहते हैं।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट के लिए आपको पास क्या-क्या जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इसके लिए पासपोर्ट, बैंक पासबुक या हाल की बैंक स्टेटमेंट उपयोगी है। वहीं बिजली, पानी और गैस बिल भी मान्य होंगे, लेकिन ये बिल तीन माह से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए।
किराए के घर में रहने वाले लोग रेंट एग्रीमेंट के साथ पुलिस वेरिफिकेशन या नोटरी डॉक्यूमेंट जमा करवाकर अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं। वहीं नए वोटर ID कार्ड, राशन कार्ड और हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स रसीद का भी एड्रेस प्रूफ के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। उनके माध्यम से आसानी से एड्रेस अपडेट हो जाएगा।
PC: hindi.news18