बिना कार्ड के भी आप ATM से निकाल सकते हैं पैसा, बस करना होगा ऐसा

इंटरनेट डेस्क। क्या आपको पता है आप बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

बिना कार्ड के भी आप ATM  से निकाल सकते हैं पैसा, बस करना होगा ऐसा

इंटरनेट डेस्क। क्या आपको पता है आप बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको आज एटीएम से पैसे निकालने के जिस तरीके के बारे में जानकारी देने जा रहे हैँ उसमें आपको कार्ड डालने या पिन टाइप करने की आवश्यकता नहीं होती है।

इसका नाम 'कार्डलेस कैश विड्रॉल' तकनीक है। इस तकनीक ने एटीएम से पैसे निकालने की प्रक्रिया को बेहद आसान और सुरक्षित बना दिया है। यूपीआई या बैंक के आधिकारिक ऐप पर आधारित इस तकनीक में आप क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे निकाल सकते हैं।

इस तकनीक के कारण 'कार्ड स्कीमिंग' का खतरा शून्य हो गया है। इसमें आपको एटीएम की कीपैड छूने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसी कारण इसे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों के लिहाज बेहतर माना जा रहा है। इसके लिए स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें