केवल नौ दिनों में फिर से रिफिल करा सकते हैं LPG सिलेंडर, ये है नियम

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहरा हुआ है। हालांकि अभी दो सप्ताह का सीजफायर है।

केवल नौ दिनों में फिर से रिफिल करा सकते हैं LPG सिलेंडर, ये है नियम

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहरा हुआ है। हालांकि अभी दो सप्ताह का सीजफायर है। इस विवाद के कारण भारत में भी एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के रूप में देखने को मिल रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से पांच किलो वाले 'छोटू सिलेंडर' के वितरण को बढ़ावा देने का निर्णय किया था।

शहर में रहने वाले प्रवासी मजदूर, पढ़ाई के लिए घर से दूर रह रहे छात्र और मध्यम वर्गीय किराएदारों को खाना बनाने के लिए गैस की किल्लत को देखते हुए सरकार की ओर से ये  निर्णय लिया गया है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं छोटे सिलेंडर को दोबारा कितने दिनों के अंतराल पर रिफिल कराया जा सकता है। खबरों के अनुसार, शहर में हर 9 दिनों के अंतराल पर दोबारा रिफिल कराया जा सकता है। वहीं गांवों में रहने वाले उपभोक्ता इसे 16 दिनों के बाद ही दोबारा भरवा सकते हैं।

PC: bazaar.businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें